Video: झाड़ू लगाते समय महिला के ऊपर गिरी दर्जनों बोरिया, मसीहा बनकर पहुंच गए मजदूर

Avatar

By Ashraf Ansari

Published on:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एक दुकान पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई देती है तभी अचानक से उसके ऊपर एक के बाद एक दर्जनों बोरियां गिर जाती हैं। महिला को बचाने के लिए मसीहा बनकर मजदूर पहुंचते हैं और महिला की जान बचा लेते हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना

इंटरनेट पर रोजाना रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखने के बाद अच्छे खासो के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन सब से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक महिला का है जो कृषि उपज बाजार समिति में झाड़ू लगाने का काम करती हुई दिखाई देती है। महिला झाड़ू लगा रही होती है तभी धीरे-धीरे गोदाम में मौजूद बोरियों खिसकने लगती है। महिला कुछ नहीं समझ पाती है और देखते ही देखते अचानक महिला के ऊपर एक के बाद एक दर्दनाक बोरियां गिर जाती हैं। जिसमें महिला बुरी तरीके से दब जाती है। महिला के ऊपर बोरिया गिरता देख पास में मौजूद मजदूर दौड़ कर पहुंचते हैं और महिला को बाहर निकालने के लिए एक के बाद एक महिला के ऊपर गिरी बोरियो को हटाने का काम किया जाता है। तब कहीं जाकर महिला सुरक्षित बाहर निकल पाती है।

महिला की जान बचाने पर मजदूरों की हुई तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। वीडियो में एक महिला बोरियों के नीचे दब जाती है और उसको बचाने के लिए मजदूर पहुंच जाते हैं तब कहीं जाकर महिला की जान बचाई जा पाती है। वहीं महिला की जान बचाई जान को लेकर सोशल मीडिया पर मजदूरों की लोग जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह एक यूजर्स मजदूरों को लेकर लिखता है कि मजदूरों ने काफी अच्छा काम किया है यह तारीफ के काबिल है। दूसरा यूजर्स लिखता है कि भगवान ने सही समय पर मजदूर को महिला की मदद के लिए भेज दिया। इसी के साथ-साथ तमाम यूजर्स मजदूरों को लेकर उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Avatar